समस्तीपुर में देर रात चर्चित शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी की ताबड़तोड़ गोली से छलनी कर हत्या, शराब कारोबार में वर्चस्व और पैसों के विवाद में ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस घटना स्थल से तीन लोडेड मैग्जीन और गोली बरामद किया है।
समस्तीपुर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, चर्चित शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी की हत्या@bihar_police@Samastipur_Pol#Samastipur #news pic.twitter.com/mcuNPP2PtI
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 8, 2026
मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर का रहने वाला है, वहीं सन्नी कुमार बेलसंडी गाँव का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक गाँव के पास सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभात चौधरी को दर्जनभर से ज्यादा गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर शराब तस्करी, और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

वर्ष 2023 में भी न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में उसपर हुई थी। सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक प्रभात के पिता संजय कुमार चौधरी का बताना है कि वह फोन पर किसी के बुलावे पर शाम करीब सात बजे घर से निकला है। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि नामापुर में प्रभात और उसके एक साथी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

मृतक के पिता का आरोप है की कोर्ट परिसर में उसके ऊपर हुए जानलेवा हमला में पुलिस की भूमिका संदिग्ध थी। हालांकि इस मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित भी हुए थे। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग से संबंधित कुछ वीडियों :



