सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में आयोजित AISA के जिला सम्मेलन में जीतेंद्र सहनी बने जिला सचिव, दीपक यदुवंशी अध्यक्ष; 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का आठवां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें जीतेंद्र सहनी को जिला सचिव और दीपक यदुवंशी को जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं, नीतीश राणा, फैज अहमद और अभिषेक कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा दरख्शां जबीं और गौतम सैनी को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि आज छात्रों के सामने कई तरह की समस्याएं हैं। लोकतांत्रिक तरीके से सवाल उठाने वाले छात्रों को देशद्रोही और अर्बन नक्सल जैसे नाम दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। समस्तीपुर की ऐतिहासिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए यहां से भी ऐसे छात्र नेता निकलने चाहिए, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निजी शिक्षण संस्थानों में महंगी फीस वसूली जा रही है। इससे गरीब और किसान परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आइसा की नई कमेटी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेगी।

मुख्य वक्ता जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं आइसा के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, प्रगति और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर आइसा संघर्ष तेज करेगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 सहित शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच में बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के लिए निर्णायक आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। समस्तीपुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस और जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत से है।

IMG 20240904 WA0139

सम्मेलन को आइसा के राज्य सचिव दीपंकर कुमार मिश्रा, गंगा प्रसाद पासवान, जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, बंदना सिंह, महेश कुमार, संदीप कुमार चौधरी और डॉ. एनके आनंद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्रा लाली ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। सम्मेलन के सांगठनिक सत्र में निवर्तमान जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने राजनीतिक एवं सांगठनिक दस्तावेज प्रस्तुत किया। इस पर एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों ने अपनी राय रखी। चर्चा के बाद दस्तावेज को पारित किया गया।

FB ADD scaled

इसके बाद 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। अनील कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया। वहीं, लोकेश राज, राजू झा, संजीव कुमार गोलू, अभिषेक चौधरी, रविरंजन, मो. तौसिफ, मिनट्स कुमार, सौरभ कुमार, अग्रसेन कुमार, यास्मीन प्रवीण, होमा निशार और रंजन कुमार को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने की। इसमें लोकेश राज, दरख्शां जबीं, गौतम सैनी, उदय कुमार और मो. फरमान शामिल थे। संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक यदुवंशी और सचिव जीतेंद्र सहनी ने संगठन का विस्तार करने तथा शिक्षा के अधिकार और शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150