समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

रोसड़ा में मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौ’त, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में पिछले दिनों मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के पवन कुमार चौधरी (60 वर्ष) के रूप में की गई हैं। मृतक का शव लेकर परिजन मंगलवार को रोसड़ा पहुंचे। जिसके बाद गांव के चौक पर लोगों ने रोसड़ा- हथौड़ी सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी संजय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया। हालांकि उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

मृतक के बेटे सुधांशु कुमार चौधरी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर उनके ही पड़ोसी ने पिछले सात मई की शाम उनके भाई प्रभात के साथ मारपीट की थी। हल्ला होने पर जब उनके परिवार के लोग घर से बाहर निकले, तो आरोपितों ने उनके भाई के साथ उनके पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके दाहिने पैर को तोड़ डाला गया। जिससे पैर की हड्‌डी तक बाहर निकल गई। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर वह गांव पहुंचे।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन डायल 112 की टीम आई थी। लेकिन इस मामले में अब-तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। परिवार के लोग आवेदन नहीं दे पाए थे। इस संबंध में रोसड़ा पुलिस का कहना है की मारपीट के दौरान बुजुर्ग जख्मी हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों को समझा-बूझा कर सड़क जाम समाप्त कराया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपितो की गिरफ्तारी होगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150