समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान एक उजले रंग की कार को जब्त किया। कार की तलाशी लेने पर उससे 166.68 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि, पुलिस को देखते ही कार सवार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रंजित कुमार बुधवार की सुबह पुलिस बल के साथ इलाके में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आदर्शनगर में एक कार से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आदर्शनगर की गली नंबर चार पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही कार चालक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गलियों के रास्ते भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी कार की जांच की।

IMG 20261105 WA0012

तलाशी के दौरान कार की पिछली और बीच वाली सीट से शराब के 19 कार्टन मिले। इनमें 375 एमएल की 168 बोतल और 180 एमएल की 576 बोतल शराब रखी हुई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 166.68 लीटर बताई गई है। जांच के दौरान पुलिस को कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले। इससे वाहन की पहचान करने में भी परेशानी हो सकती है। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। इस मामले में वाहन मालिक, फरार चालक और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। साथ ही फरार चालक की पहचान करने में भी जुटी है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150