गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर जिले से वैशाली होते हुए पटना जाने वाले वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जारी निर्देश के अनुसार 20 नवंबर 2026 की रात 9 बजे से 21 नवंबर की रात 9 बजे तक वैशाली जिले के महनार, जंदाहा और महुआ की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर समस्तीपुर से आने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

IMG 20261105 WA0012

निर्धारित अवधि के दौरान समस्तीपुर जिले से वैशाली जिले के रास्ते पटना जाने वाली बस, ट्रक तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों को महनार, जंदाहा और महुआ की ओर किसी भी रास्ते से जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को पटना जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। इसके तहत वाहन चालक एनएच-28 के रास्ते बेगूसराय अथवा मुजफ्फरपुर होकर पटना की ओर जा सकेंगे।

IMG 20240904 WA0139

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर यातायात नियंत्रण की यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास तथा प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहे और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। खासकर समस्तीपुर से पटना जाने वाले बस एवं ट्रक चालकों को सलाह दी गई है कि वे 20 नवंबर की रात 9 बजे से पहले ही अपने रूट की योजना बना लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150