समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन स्कूल के चारों ब्रांच में चार दिवसीय समर कैंप का किया गया शुभारंभ

IMG 20250515 WA0048

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, सतमलपुर, काशीपुर एवं दलसिंहसराय में परीक्षा की समाप्ति के पश्चात ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो गया है। इस अवकाश के दौरान ज्ञानवर्धन एवं मनोरंजन से भरपूर सह शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ होली मिशन की सभी शाखाओं के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अमृत रंजन द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर सभी वर्गों के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संपूर्ण विद्यालय को रंगीन तोरण द्वारों से सुसज्जित किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग एवं ध्यान, लीफ पेंटिंग, ताइक्वांडो मार्शल आर्ट, क्राफ्ट वर्क, सेल्फी आर्ट आदि उत्कृष्ट कलाओं का प्रशिक्षण बच्चों को प्रदान किया गया।

संपूर्ण विद्यालय परिसर एक भ्रमण वाटिका के स्वरूप में उपस्थित था। बच्चों एवं शिक्षकों में इस कार्यक्रम को लेकर अत्यधिक उत्साह एवं खुशी थी। सभी गतिविधियाँ स्थलों पर शिक्षकों की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में कार्यकर्मों को सम्पादित कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को अल्पाहार दिया गया। विद्यालय परिसर में एक उत्सव का माहौल था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्राचार्या अपराजिता पांडेय सहित काजल कुमारी, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, मनीषा कुमारी, अनु कुमारी, प्रिया कुमारी, ऋतिक कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन पूर्व निर्धारित समय अनुसार सुबह 10 बजे हुआ। इस कैंप के माध्यम से आगामी तीन दिनों तक प्रत्येक दिन नई-नई गतिविधियों की जानकारी एवं मनोरंजन बच्चों को प्रदान किया जाएगा। निदेशिका सह सचिव विभा देवी एवं प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150