समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। 28 नवंबर को न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों से जवाब दाखिल करने को कहा है। इस आदेश के बाद सरायरंजन में एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

मामले को लेकर भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने बताया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट से करीब 140 मकान और दुकान प्रभावित होंगे। इसके अलावा लगभग 50 वर्ष पुराने केएसआर महाविद्यालय के भवन और खेल मैदान पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों की मांग है कि एक्सप्रेसवे के लिए ऐसा वैकल्पिक मार्ग अपनाया जाए, जिससे आबादी और शैक्षणिक संस्थान को कम से कम नुकसान हो।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने बताया कि 8 मई 2025 को एक वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव भी सामने आया था। इसके तहत महज 15 से 20 घर प्रभावित होने की बात कही गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौजूदा एलाइनमेंट तय करने में एनएचएआई के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि घनी आबादी से दूरी रखने और शैक्षणिक संस्थानों को बचाने संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई है। साथ ही एलाइनमेंट में राजनीतिक दबाव की भी आशंका जताई गई है।

IMG 20240904 WA0139

गौरतलब है कि इस मामले में याचिकाकर्ता अमरेश झा ने पटना हाईकोर्ट में सीडब्ल्यूजेसी संख्या 9502/2026 के तहत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को इसे एनएचएआई की विशेषज्ञता से जुड़ा मामला बताते हुए प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गौरव कुमार, रवि रंजन, जगमोहन कसाना, प्रीति कुमारी, दानिश सैफी, सतीश सोलंकी, जमील अहमद और राशिद एन. आजम ने पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब मामले में एनएचएआई के जवाब और अगली सुनवाई का इंतजार है।

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150