Bihar

बिहार से डेढ़ साल में कमाए 100 करोड़: गुवाहाटी से गिरफ्तार शराब माफिया की कंपनी का 400 करोड़ टर्न ओवर

बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई ने शराबबंदी से जुड़े मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने असम के गुवाहाटी स्थित फाइव स्टार होटल में छापा मारकर लिकर किंग माने जाने वाले सुनील भारद्वाज उर्फ सुनील शर्मा और उसके पार्टनर दोरजी फुन्सो करीमी को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम से हरियाणा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक शराब और स्प्रिट की फैक्ट्रियां हैं, जिनका टर्न ओवर करोड़ों रुपये में है. इसके अलावा भी दोनों कई कंपनियों के मालिक हैं, जिनका कार्यालय नई दिल्ली के कनाट प्लेस में भी है.

गुवाहाटी से गिरफ्तारी के बाद जब इससे पूछताछ हुई और इसके कंपनियों के साथ ही बैंक अकाउंट्स के डिटेल खंगाले गए, तब इसका खुलासा हुआ. महज पिछले डेढ़ साल में ही इसने शराब बंदी वाले बिहार से अकेले 100 करोड़ रुपए की कमाई की है.

मद्य निषेध इकाई के डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि शराबबंदी के बाद से बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति करने में दोनों की बड़ी संलिप्तता रही है. सुनील और दोरजी अपनी फैक्ट्री में बनी शराब बिहार के अवैध धंधेबाजों तक पहुंचा रहे थे. दोनों के विरुद्ध ग्रेटर नोएडा के अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों के 20 थानों में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं. इन दोनों लिकर माफियाओं के खिलाफ बिहार में कुल 22 केस शराबबंदी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए थे.

पिछले साल मार्च में औरंगाबाद के अंबा जिले में पकड़ी गई शराब की खेप मामले की जांच में सुनील भारद्वाज का नाम सामने आया था. इसके बाद करीब डेढ़ साल तक पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत जमा कर कोर्ट से वारंट प्राप्त किया. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों शराब माफिया गुवाहाटी के होटल में हैं. इसके बाद विशेष टीम गुवाहाटी गई, जहां से दोनों को होटल में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. इसके बाद कोर्ट से रिमांड लेकर बिहार पुलिस की टीम पटना पहुंची जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है.

सुनील मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नया गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा एक में सी-71 में रहता है. सुनील ने भारत के अलावा दुबई में भी काफी निवेश किया है और महंगी लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है. वर्ष 2021 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की श्याना सीट से सुनील बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है, जिसमें वह हार गया था. यही नही वह केंद्रीय दूरसंचार विभाग के टेलीकाम एडवाइजरी कमेटी का सदस्य भी है. शराब माफिया सुनील का पार्टनर दोरजी फुन्सो करीमी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर जू रोड के सांग्लो पातुंग कालोनी का रहने वाला है.

दोरजी के पिता नीमा सेरिंग करीमी अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक भी रह चुके हैं. उसने ब्रिटेन के वेल्स विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की है और साइप्रस की महिला से शादी की है. हालांकि अब इन दोनों के बीच तलाक हो चुका है. दोरजी की मां आईएएस अधिकारी रह चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

34 मिनट ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

10 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

10 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

12 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

12 घंटे ago