समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ व हैवानियत की शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर रोसड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रितेश कुमार (25 वर्ष) रोसड़ा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर का रहने वाला है। मासूम की मां द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोपी को अपने पति का मित्र बताया है। घटना का समय रविवार की संध्या 7.30 बजे बताते हुए कहा है कि घर के निकट ही पति के मोटरसाइकिल गैरेज पर 4 वर्षीय अबोध खेल रही थी।
उसी समय आरोपी पहुंचा और पति को नहीं देख गैरेज पर बैठ गया। वह मोबाइल चला रहा था और बगल में ही बच्ची बैठी थी। मां निश्चिंत होकर खाना बनाने चली गई। कुछ ही देर में बेटी के जोर से चिल्लाने की आवाज पर वह बाहर निकली तथा मामला को समझते ही हल्ला कर आसपास के लोगो को जुटा ली। घिनौनी हरकत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगो ने उसे कब्जा में कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…