Samastipur

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग लगने से चार भाइयों का संयुक्त घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित शंकर साह, संतोष साह, सूरज साह और सुनील साह एक ही संयुक्त परिवार में रहते हैं।

बताया जाता है कि देर रात घर के पिछले हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, आग की भयावहता के कारण घर और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित सूरज साह की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि आग लगने के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे। अचानक पीछे की ओर से आग फैलने लगी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने आशंका जताई कि आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago