समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर मोबाइल, बैग और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह फाइनेंस कंपनी का कार्य समाप्त कर लौट रहा था। इसी दौरान फतेहपुर जामुन के पास पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए उसका मोबाइल फोन, बैग तथा उसमें रखी नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित विजय कुमार ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…