Samastipur

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर अचानक काम ठप कर दिया। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वार्ड, कैंपस और अन्य हिस्सों में समय पर सफाई नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, महाशिवा सर्विस एलएलपी एजेंसी के अधीन कार्यरत सफाई कर्मी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

उनका कहना है कि मार्च 2025 से अब तक उन्हें प्रतिदिन मात्र 200 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है। सफाई कर्मियों ने मांग की कि उनका दैनिक वेतन बढ़ाकर कम से कम 300 रुपये किया जाए या फिर 9 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। हड़ताल की सूचना मिलते ही एजेंसी के मैनेजर सदर अस्पताल पहुंचे और सफाई कर्मियों से बातचीत की।

वार्ता के दौरान वेतन बढ़ोतरी के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट आए, जिससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। इधर, सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि यह मामला सफाई एजेंसी और उसके कर्मचारियों के बीच का है। सूचना मिलने के बाद एजेंसी के मैनेजर को तत्काल बुलाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद विवाद का समाधान हो गया। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago