Samastipur

समस्तीपुर : 10 हजार के इनामी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम गठित; लूट, रंगदारी, फायरिंग व शराब तस्करी समेत कई संगीन मामलों में वांछित

समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गोपाल गड़ाए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पिछले सप्ताह समस्तीपुर पुलिस ने जिले के तीन कुख्यात अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये व एक पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन इनामी बदमाशों को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छेठ बखरी गांव निवासी गुलाब राय, चकमेहसी थाना क्षेत्र के मो. अहमद उर्फ बाबा तथा वैनी थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी शशि रंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर शामिल थे। पुलिस ने इन तीनों को प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी की दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब चौथे 10 हजार के इनामी अपराधी गोपाल गड़ाए की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गोपाल गड़ाए विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी संजय गड़ाए का पुत्र है। वह जिले का शातिर अपराधी माना जाता है और लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। उसके खिलाफ समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, सरायरंजन समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के अलावे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा तथा जमुई जिले में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध लूट, रंगदारी, फायरिंग, शराब तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में वह फरार चल रहा है। विगत 20 मई को उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गाछी में हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने गोपाल गड़ाए के एक साथी प्रिंस का हाफ एकाउंटर किया था। उस समय जख्मी प्रिंस ने बताया था की वह गोपाल गड़ाए कहने पर ही लगातार लूट की घटना को अंजाम दे रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार गोपाल का परिवार पहले सामान्य जीवन व्यतीत करता था। उसके माता-पिता दलसिंहसराय सिविल कोर्ट परिसर में वर्षों तक चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन बेटे के अपराध की दुनिया में सक्रिय होने के बाद परिवार की स्थिति बदल गई और चाय की दुकान भी बंद करनी पड़ी। इसके बाद परिवार भी सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करता रहा। सूत्रों के अनुसार गोपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर सूचनाएं जुटा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमावर्ती जिलों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह जिले से बाहर भी शरण ले सकता है, इसलिए अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार इनामी अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे इनामी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए डीआईयू और एसटीएफ के सहयोग से लगातार कार्रवाई जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन अन्य कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध भी सीसीए के तहत कार्रवाई कर उन्हें जिला बदर करने की प्रक्रिया चल रही है। उनकी संपत्ति जब्त करने को लेकर भी मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

24 घंटे ago