समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के संबंध में सटीक सूचना देने वाले अथवा उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड-13 निवासी लालबाबू साह के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है।
समस्तीपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि फरार अपराधी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस के मोबाइल नंबर 9031827428, 9031827465 पर सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बता दें की सोमवार की सुबह करीब 9 बजे कैजिया गांव वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी की स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घर से कुछ दूरी पर कैजिया मलंग स्थान के पास घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद वैनी थाना के बाहर जमकर बवाल हुआ था।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…