समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर में धूप के बावजदू चलेगी पछुआ हवा, कनकनी से परेशान रहेंगे लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अभी धूप के बावजूद हाड़ कंपाने वाली ठंड बरकरार रहेगी। पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ाती रहेगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 5.1 पर पहुंच गया। जो सामान्य से करीब 4.2 डिग्री कम है। यह हालात सुबह से ही रहा।

सुबह धूप देख लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन इस दौरान औसतन करीब 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा लोगो को दिन भर सताती रही। इस दौरान लोग धूप के अलावा घरों में हीटर व अलाव का सहारा लेते रहे। यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। बाद में शाम ढलते ही तापमान में गिरावट फिर तेज हो गई। इस संदर्भ में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि शुक्रवार सुबह हल्का कुहासा निकल सकता है। पछुआ हवा जारी रहेगी। इस दौरान कनकनी जारी रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150