समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में सूखे नशे की लत के लिए चोरी का बढ़ता सिलसिला, कबाड़ में खप रहा चोरी का सामान

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की घटनाएं शहर और आसपास के इलाकों में लगातार सामने आ रही हैं। चोरी की इन घटनाओं में घरेलू सामान से लेकर निर्माणाधीन मकानों की लोहे की सरिया, एसी के कॉपर वायर, मोबाइल टावर के तार और अन्य धातु के सामान तक को निशाना बनाया जा रहा है। चोरी के बाद सामान को कबाड़ी की दुकानों पर बेचकर उससे मिलने वाले रुपये से नशीले पदार्थ खरीदने की बात पुलिस की पूछताछ में सामने आ रही है। हाल ही में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर बीते गुरुवार को चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में भुईधारा निवासी दीपक वर्मा के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पकड़े गए युवक की पहचान भुईधारा निवासी सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने निर्माणाधीन मकानों के पास से लोहे की सरिया समेत अन्य सामान चोरी कर बाजार में बेचने की बात बताई थी। युवक ने नशे की लत के कारण चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, चोरी के सामान से मिलने वाले रुपये से वह ब्राउन शुगर खरीदता था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पहले वाहन चलाने का काम करता था। करीब तीन महीने तक काम करने के बाद वेतन नहीं मिलने पर उसने काम छोड़ दिया। इसके बाद वह नशे की गिरफ्त में आ गया और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने लगा।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

कबाड़ दुकानों तक पहुंच रहा चोरी का सामान :

शहर में चोरी की कई घटनाओं में एक समान पैटर्न सामने आ रहा है। चोर चोरी किए गए कॉपर वायर, लोहे के सामान और अन्य धातु की वस्तुओं को जल्द से जल्द कबाड़ी दुकानों में बेचने की कोशिश करते हैं। पुलिस की जांच में कई बार चोरी के सामान के कबाड़ी दुकानों तक पहुंचने की बात सामने आ चुकी है। करीब दो सप्ताह पहले नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में एक घर के बरामदे से सिलेंडर चोरी करने की घटना सामने आई थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। शहर के अलग-अलग इलाकों में एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

IMG 20240904 WA0139

कलेक्ट्रेट परिसर से एसी का कॉपर वायर चोरी होने और आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी करने के प्रयास का मामला भी सामने आ चुका है। इसके अलावे सेल टैक्स कार्यालय में निर्माणाधीन मकान से भी सरिया चोरी की घटना सामनें आई थी। वहीं हाल में बुधवार की रात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में मोबाइल टावर से तार चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसके नशे का सेवन करने और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात सामने आई। उसने चोरी किए गए सामान को नगर थाना क्षेत्र के टुनटुनिया गुमटी के पास कबाड़ी के यहां बेचने की जानकारी भी दी थी। इसी वर्ष मार्च में सीजीएम कोर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर कबाड़ी की दुकान पर बेचने के मामले में नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला निवासी सूरज नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

FB ADD scaled

पुलिस पूछताछ में उसके द्वारा भी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे मामलों से स्पष्ट है कि नशे की लत से जूझ रहे कुछ युवक छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर उससे मिलने वाली रकम से नशे की जरूरत पूरी कर रहे हैं। खासकर कॉपर वायर, लोहे की सरिया और अन्य धातु के सामान चोरों के निशाने पर हैं। पुलिस को कबाड़ी दुकानों पर छापेमारी कर इसके निगरानी की जरूरत है। इसके अलावे नशे की लत के लिए जिले में कुछ छीनतई की घटना भी सामनें आ चुकी है।

IMG 20260516 WA0116

एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार चोरी, डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान :

समस्तीपुर शहर में एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित जीओ सेंटर को निशाना बनाते हुए वहां लगे करीब दस एसी के आउटडोर यूनिट से जुड़े कॉपर तार काटकर चुरा लिए। चोरी की इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले को लेकर मुफस्सिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि नशे के आदी युवक कॉपर तार की कीमत को देखते हुए इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

20201015 075150