समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार बरामदगी मामले में रिमांड पर बेउर जेल से समस्तीपुर लाया गया है। उन्हें समस्तीपुर मंडल कारा में रखा गया है, जहां से उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को सीबीआई द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके सरकारी आवास की तलाशी के दौरान एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7.65 एमएम के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस मामले में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

985a432d fc89 483e 890c e1469ae42813 scaled

बताया जाता है कि सीबीआई की टीम ने 23 जुलाई को एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को उनके कार्यालय में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास (क्वार्टर संख्या-689) में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से अवैध हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हथियार बरामदगी मामले में पूछताछ के लिए अरुण कुमार मंडल को रिमांड पर लेने हेतु बेउर जेल प्रशासन को पत्र भेजा गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें समस्तीपुर मंडल कारा भेजा गया है। अब पुलिस उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर मामले में आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की यह अवैध हथियार कैसे रेलकर्मी के पास पहुंचा और कौन इसका सप्लायर है। उम्मीद जतायी जा रही है की रेलकर्मी से पूछताछ में यह बात खुलकर सामनें आ सकती है।

वीडियो : 

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150