समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने अभियान तेज कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के ऑपरेशन समय पालन के तहत अक्टूबर में समस्तीपुर मंडल में चेन पुलिंग करने के आरोप में 180 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में समस्तीपुर मंडल पूरे पूर्व मध्य रेलवे में दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 515 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 से 31 अक्टूबर तक पांचों मंडलों में चेन पुलिंग के आरोप में कुल 1014 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनसे जुर्माने के रूप में 4 लाख 39 हजार रुपए वसूले गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150