शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राकेश कुमार ने रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर लाइटों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगले दो दिनों के भीतर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त, विद्युत विभाग तथा एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। एसडीओ ने ब्रिज के ऊपर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने विद्युत विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर लाइट लगाने का काम पूरा करने को कहा।

IMG 20261105 WA0012

एसडीओ ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ब्रिज पर रोशनी की समुचित व्यवस्था होने से रात में आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम करने में मदद मिलेगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150