उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी के दिन ही सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान वार्ड 13 स्थित महेंद्र चौक निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री निभा कुमारी 18 के रूप में बताया गया है। घटना सोमवार की दोपहर में हुई। मौत पर परिवार के चीत्कार और क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। बताया गया है की निभा अपने घर के समीप केले के पेड़ के नीचे रखी प्लास्टिक का बोरा लाने गई थी। इसी दौरान उसके नीचे छुपा विषैले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। इसके बाद उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े और अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करवाने में लग गए। इस दौरान उसकी मौत हो गयी।


