शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। पचपैका गांव के समीप गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक फाइनेंस कर्मी से 83 हजार 505 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद सभी अपराधी बसढ़िया-सरायरंजन सड़क से उत्तर दिशा की ओर भाग निकले।

घटना के संबंध में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना अंतर्गत चमथा बरखुट गांव निवासी कैलाश राम के पुत्र कर्मजीत कुमार ने उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की दलसिंहसराय स्थित महावीर चौक शाखा में सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि गुरुवार को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ गांव में 26 ग्राहकों से बैठक कर किस्त की राशि के रूप में कुल 83,505 रुपये वसूल किए थे। इसके बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे।

IMG 20261105 WA0012

वसूली गई रकम को उन्होंने एक हरे रंग के झोले में रखा था, जिसे बाइक के हैंडल में लटका रखा था। इसी दौरान पचपैका गांव के पास पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद दो बदमाशों ने हथियार सटाकर उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और उन्हें सड़क किनारे गड्ढे में धकेलकर फरार हो गए। लूटे गए झोले में नकदी के अलावा बायोमेट्रिक मशीन और मोबाइल फोन भी था।

IMG 20240904 WA0139

अपराधियों के भागने के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150