समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी। सीबीआई की टीम ने कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ-2) अरुण कुमार मंडल को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई टीम मंडल को अपने साथ ले गई है। इससे पहले अरूण कुमार मंडल को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई। टीम ने अरूण कुमार मंडल का आवास भी खंगाला, जहां से गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। सीबीआई पीआई सुनील कुमार सिंह कुशवाहा के आवेदन पर नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

790efaa7 b0f6 4b14 9cbe 89d4a7579fdb

बताया गया है कि सीबीआई ने यह कार्रवाई डीलिंग क्लर्क अमृत राज की शिकायत पर की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एपीओ टू ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत अमृत ने 45 दिनों पूर्व सीबीआई से की थी। इसी आलोक में सीबीआई ने एपीओ टू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की नौ सदस्यीय टीम में से छह सदस्य ललित कला केंद्र में उनसे पूछताछ की, जबकि अन्य तीन सदस्यों ने उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर वहां से ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित दस्तावेज बरामद किये हैं।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सीबीआई की टीम दोपहर बाद डीआरएम कार्यालय पहुंची और अरुण कुमार मंडल से पूछताछ शुरू की। उनके साथ डीलिंग क्लर्क अमृत राज से भी पूछताछ की गई। बाद में दोनों को ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब ले जाया गया। वहां बंद कमरे में देर रात तक पूछताछ जारी रही। इसके बाद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अमृत को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। करीब साढ़े 9 बजे सीबीआई की टीम अरूण कुमार मंडल को लेकर पटना रवाना हो गयी।

IMG 20240904 WA0139

अरूण कुमार मंडल के आवास की तलाशी :

अरूण कुमार मंडल के आवास की तलाशी के दौरान उनकी पत्नी व बेटी से भी पूछताछ की गई। देर शाम टीम उनकी पत्नी और बेटी को भी ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब लेकर पहुंची। वहां पूछताछ और दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। मंडल के आवास से हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर हथियार व कारतूस जब्त किए। सीबीआई पीआई सुनील कुमार सिंह कुशवाहा के आवेदन पर नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, मंडल का प्रमोशन करीब पांच वर्ष पूर्व सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ-2) के पद पर हुआ था। इससे पहले वह वाणिज्य विभाग में सीओएस के पद पर थे। वह इसी वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

FB ADD scaled

बयान :

सीबीआई ने रेलवे को इस संबंध में रिपोर्ट या पत्र नहीं दिया है। रिपोर्ट या पत्र मिलने के बाद इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

-सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर

—————————

बयान :

सीबीआई की सूचना पर आरोपी के घर से एक पिस्टल, नौ कारतूस व दो मैगजीन मिले हैं। जांच एजेंसी के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

वीडियो :

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150