Samastipur

समस्तीपुर में देर रात चर्चित शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी की ताबड़तोड़ गोली से छलनी कर हत्या, शराब कारोबार में वर्चस्व और पैसों के विवाद में ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस घटना स्थल से तीन लोडेड मैग्जीन और गोली बरामद किया है।

मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर का रहने वाला है, वहीं सन्नी कुमार बेलसंडी गाँव का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक गाँव के पास सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभात चौधरी को दर्जनभर से ज्यादा गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर शराब तस्करी, और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

वर्ष 2023 में भी न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में उसपर हुई थी। सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक प्रभात के पिता संजय कुमार चौधरी का बताना है कि वह फोन पर किसी के बुलावे पर शाम करीब सात बजे घर से निकला है। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि नामापुर में प्रभात और उसके एक साथी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान दो कैदी को अपराधियों ने मारी गोली, घंटो मची रही अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में गोली चलने के पीछे शराब कारोबार का धंधा! गिरफ्तारी से पहले दोनों गुटों में अदावत को लेकर कई दर्जन राउंड हुई थी गोलीबारी

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड मामले का पुरा घटनाक्रम यहां जानें, कैसे रची गयी साजिश! घटना को अंजाम देने के बाद सभी किस रास्ते से कहां हुए फरार…

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य शूटर को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

मृतक के पिता का आरोप है की कोर्ट परिसर में उसके ऊपर हुए जानलेवा हमला में पुलिस की भूमिका संदिग्ध थी। हालांकि इस मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित भी हुए थे। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग से संबंधित कुछ वीडियों : 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

29 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

55 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

3 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

7 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

11 घंटे ago