Bihar

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में सब कोटा को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आरक्षण नीति की समीक्षा और उप-वर्गीकरण के समर्थन के बाद यह राजनीतिक बहस गरमा गई है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसका तीखा विरोध किया है।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा है कि आरक्षण की समीक्षा का मतलब इसे खत्म करना नहीं है, बल्कि इसका लाभ उन सबसे कमजोर और ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों तक पहुंचाना है, जो अब तक पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम SC-ST के सब-कैटेगराइज़ेशन के पक्ष में हैं। हम केवल SC-ST आरक्षण की समीक्षा की बात कर रहे हैं, ताकि इसका लाभ सबसे वंचित लोगों तक पहुंच सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी दिशा में फैसला दिया है।’ दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 1 अगस्त 2024 को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्यों को SC और ST वर्ग के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति दी थी। इसका उद्देश्य इन वर्गों में अपेक्षाकृत अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करना था। इसे कोटे के भीतर कोटा के तौर पर देखा गया।

कई ऐसे समुदाय जो आज भी बहुत पीछे

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था सामाजिक अन्याय और ऐतिहासिक वंचना को दूर करने के उद्देश्य से बनी थी। यह पूछना सामाजिक न्याय की मांग है कि जिसके लिए आरक्षण बना था, उसे उसका लाभ वास्तव में कितना मिला? सुमन ने कहा कि बिहार में अनुसूचित जाति के भीतर कई ऐसे समुदाय आज भी हैं, जो शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक प्रतिनिधित्व के मामले में बेहद पीछे हैं। पिछले लगभग आठ दशकों में आरक्षण व्यवस्था का लाभ किस समुदाय तक कितना पहुंचा, इसका कोई व्यापक एसेसमेंट क्यों नहीं होना चाहिए?

मुसहर समुदाय से कोई IAS क्यों नहीं?

HAM (S) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि पार्टी हमेशा से SC-ST के भीतर सब कोटा की समर्थक रही है। उन्होंने दावा किया कि दलितों को मिलने वाले आरक्षण का लाभ मुख्य रूप से रविदास और पासवान जैसे प्रमुख SC समूहों तक सीमित रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में मुसहर समुदाय से कोई IAS अधिकारी क्यों नहीं है? HAM (S) के आरक्षण की समीक्षा की मांग करने का यह सही समय है। पार्टी का तर्क है कि मौजूदा महादलित व्यवस्था के बावजूद SC समुदायों के बीच असमानता बनी हुई है।

बिहार में 2008 में 22 SC समूहों में से 18 को महादलित श्रेणी में रखा गया था, लेकिन इससे आंतरिक असमानताएं खत्म नहीं हुईं। बता दें कि मांझी परिवार मुसहर समुदाय से आता है। बिहार में मुसहर और उनसे जुड़े भुइयां समुदाय की आबादी राज्य की SC आबादी का करीब चार प्रतिशत बताई जाती है। वहीं रविदास की हिस्सेदारी करीब 5.3 प्रतिशत और पासवान की करीब 5.2 प्रतिशत है।

चिराग पासवान ने किया विरोध

दूसरी ओर, LJP (RV) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और सब कोटा का विरोध किया है। उन्होंने शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग आरक्षण की समीक्षा की बात करते हैं, या उसकी सोच भी रखते हैं, वे देश से आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। चिराग ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा करने के मतलब उस व्यवस्था से लोगों को हटाया जाना और इसके दायरे को कम करना है। समीक्षा की मांग उन लोगों के सोच की शुरुआत है, जो इस व्यवस्था को समाप्त करना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

15 घंटे ago