Samastipur

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 56 अधिकारियों का तबादला एवं नई जगह पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार, 29 अगस्त 2026 को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की। तबादले के तहत कई अधिकारियों को जिला एवं अनुमंडल स्तर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों में उप सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के एसडीओ संदीप कुमार का तबादला बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी में उप सचिव के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर पूजा कुमारी को रोसड़ा का नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया गया है। पूजा कुमारी इससे पहले पटना में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें स्थानांतरित कर रोसड़ा का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सादिक अख्तर को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के अनुमंडल स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

3 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

15 घंटे ago