Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना के पीछे रेलवे क्वार्टर से 18 लाख रुपये के जेवर व 60 हजार नगदी की दिनदहाड़े चोरी

समस्तीपुर : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार की दोपहर नगर थाना के ठीक पीछे स्थित रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-3 में अज्ञात चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सरकारी क्वार्टर नंबर 633 का पीछे का दरवाजा तोड़कर करीब 18 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। थाना के ठीक पीछे दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला के क्वार्टर के पास ही डीएम समेत अन्य वरिय पदाधिकारियों का आवास व कार्यालय भी है। इन सबके बावजूद दिनदहाड़े चोरी की वारदात पुलिसिया गश्ती पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। पीड़ित महिला रेल कर्मी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के टाइगोर नगर के स्व. हरेंद्र पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के रूप में हुई है। वह डीआरएम कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में चीफ ओएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति भी रेलवे में कार्यरत थे, जिनके निधन के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।

पीड़ित महिला रेल कर्मी ने बताया कि उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहता है। फिलहाल वह रेलवे क्वार्टर में अकेली रहती हैं। सोमवार की सुबह रोज की तरह घर बंद कर कार्यालय चली गई थीं। दोपहर में भोजन करने जब वापस लौटीं तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। क्वार्टर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था, कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नगदी गायब थे। पीड़िता के अनुसार चोर सोने की तीन चेन, सोने का एक ब्रेसलेट, चार जोड़ी कान के टॉप्स, चार जोड़ी बाली, तीन लॉकेट, चांदी के 24 सिक्के, 60 हजार रुपये नगद तथा 10 और 20 रुपये के नोटों की कुछ करेंसी गड्डियां चोरी कर ले गए।

चोरी किये गए आभूषणों की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन कुछ मिनटों की दूरी तय करने में पुलिस को दोपहर से शाम सात बज गयी। इधर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गये हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी।

पीड़ित महिला ने क्या कुछ कहा, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago