समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर सामान चोरी करते तीन गिरफ्तार, जेल
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो पर चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेंडर का सामान चोरी करने वाले रौशन कुमार और शिवम् कुमार तथा मोबाइल चोरी के आरोपी मो. अजमत अली सरबर शामिल हैं।जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर वेंडर के कार्टून में रखे सामान की चोरी करते हुए रौशन कुमार और शिवम् कुमार को पकड़ा गया। वहीं यात्रियों का मोबाइल चोरी करने के आरोप में मो. अजमत अली सरबर को गिरफ्तार किया गया।जीआरपी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी बड़े चोरी गिरोह से संबंध है या नहीं।

