समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सिंघिया में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायके वालों का आरोप- “बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने मार डाला”

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका की पहचान चंदन दास की पत्नी रानी देवी (26 वर्ष) के तौर पर हुई है। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के लादा गांव के वार्ड-19 की है।

मृतका के चाचा सीतो दास ने कहा कि मेरी भतीजी की हत्या हुई है। उसको कोई बीमारी नहीं थी। 6 साल पहले रानी की शादी हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं था। इस वजह से ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। इसी विवाद में गोली खिलाकर गला दबा दिया। रानी के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। उनको सूचना दे दी गई है।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं, पति चंदन दास का कहना है कि जहर खाने से रानी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि वट सावित्री पूजा के दिन मना करने के बाद भी अपने मन से बाजार चली गई थी। वहां से देर शाम घर लौटी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद मैं किसी काम से बाहर चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि पत्नी ने कुछ खा लिया है। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

IMG 20240904 WA0139

चंदन की भाभी सांवली देवी ने बताया कि हमलोग मोहल्ले में घूम-घूमकर कपड़ा बेचते हैं। घटना के समय घर में कोई नहीं था। रानी अकेली थी। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। काम के सिलसिल में देवर दूसरे राज्य में रहता है। 2 महीना पहले ही घर लौटा था। जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है।

सिंघिया थानाध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर पहुंची थी। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हुई है। परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। दिल्ली से मृतका के माता-पिता आ रहे हैं। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150