समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई. गंभीर रूप से जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद होने की बात सामने आई है.
जख्मी महिला की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम निवासी सृष्टिनाथ झा की पत्नी रेनू कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया है कि रेनू छठ पर्व मनाने के लिए अपने मायके झखड़ा गांव आई हुई थीं. सोमवार को उनके भाई विनय कुमार झा का पड़ोस के सरवन कुमार और उसके भाई अमित कुमार झा के साथ जमीन पर मिट्टी कटाई को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प शुरू हो गई.

आरोप है कि विवाद के दौरान सरवन कुमार और अमित कुमार ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. इसी दौरान रेनू कुमारी को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद ग्रामीणों ने अमित कुमार झा को पिस्टल के साथ पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी की. बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गए युवक की पहचान चक्र गांव निवासी अमित कुमार झा के रूप में बताई गई है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद होने की जानकारी है. फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.
समस्तीपुर में सुबह-सुबह जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, महिला जख्मी
महिला के बांह में लगी है गोली, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की कर रही है छानबीन
घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरा गांव में सोमवार की सुबह हुई
जख्मी महिला को परिजन लेकर पहुंचे… pic.twitter.com/wzR0rImapC
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 16, 2026




