मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में कमजोर विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई संध्याकालीन कक्षाएं, DM ने किया उद्घाटन; कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए राज्य सरकार की पहल पर जिले में संध्याकालीन कक्षाओं की शुरुआत की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी (DM) रोशन कुशवाहा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में संध्याकालीन कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस व्यवस्था के तहत कक्षा नौवीं और 11वीं में पढ़ने वाले वैसे विद्यार्थियों को विशेष शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा, जिन्हें विभिन्न विषयों को समझने में परेशानी होती है। इन कक्षाओं में नियमित पढ़ाई के अलावा अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षा दी जाएगी। खासकर कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों की शैक्षणिक कमजोरियों को दूर किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी समझ मजबूत करने के साथ उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाना है। संध्याकालीन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और बेहतर परिणाम हासिल करने का अवसर मिलेगा।

IMG 20261105 WA0012

उद्घाटन के मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारियों को संध्याकालीन कक्षाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस पहल का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच सके। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150