समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 4 हजारों 669 बेटिकट यात्रियों से 37.96 लाख जुर्माने की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश पर हुआ। मंडल रेल प्रबंधक और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

अभियान समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, पूर्णिया कोर्ट, सरायगढ़ और सुपौल स्टेशनों पर चला। इसमें 250 टीटीई और अधिकारियों की टीम शामिल रही। चेकिंग के दौरान 4669 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। इनसे कुल 37.96 लाख का जुर्माना वसूला गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150