पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी पर गोली चलाने के मामले में दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी पर मंगलवार की देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में वे बाल बाल बच गई। प्रखंड प्रमुख अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ गांव में आयोजित समारोह में भाग लेकर पैदल घर लौट रही थी। इस मामले में प्रखंड प्रमुख ने वैनी थाना को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने गांव के रमाई ठाकुर के पुत्र अमन कुमार उर्फ कारगिल, कर्पूरीग्राम थाने के नीरपुर का बादल कुमार उर्फ विवेकानंद एवं हेमंत कुमार को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि इस मामले में विवेकानंद एवं हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर अगेतर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। आरोपियों से एक देशी कट्टा, दो खोखा एवं एक बुलेट (बाइक) बरामद कर जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर प्रखंड प्रमुख के बयान पर केस दर्ज की गई है। वहीं दूसरा केस पुलिस के बयान पर आर्म्स एक्ट का किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
दिये आवेदन में प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि 27 मई की रात करीब 8.30 बजे वे अपने गांव रेपुरा में एक ग्रामीण के पोते के जन्मदिन समारोह से परिवार संग पैदल लौट रही थी। इस दौरान गांव के शिव मंदिर के निकट से आगे बढ़ने पर आरोपितों ने जान मारने की नियत से पीछे से फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि 26 मार्च 2021 को उनके पति संतोष कुमार तिवारी उर्फ अन्नू तिवारी की हत्या की गई थी। जिसमें अमन उर्फ कारगिल आरोपित है।
इस संदर्भ में वैनी ओपी के कांड सं.132/21 दर्ज है। वर्तमान में कथित रूप से यह केस खुल गया है। जिसमें प्रमुख समेत अन्य लोगों को गवाही देनी है। आरोप है कि इससे पूर्व भी गवाहो को धमकी दी जा रही थी। जिसके लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेेदन दिया गया था। आरोप है कि धटना के दौरान भी आरोपित अमन प्रमुख के पति के केस में पैरवी करने पर पूरे परिवार की हत्या की घमकी दे रहा था। प्रमुख ने उन्हीं कारणों का हवाला देते हुए जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया है। वहीं पूसा प्रखंड प्रमुख पर जानलेवा की सूचना के बाद से प्रखंड में हड़कंप मच गया है।
वीडियो :