समस्तीपुर DM ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, निदान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा के जनता दरबार में एक दर्जन से ज्यादा फरीयादियों ने फरियाद लगाई। डीएम रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारी को अविलंब सभी समस्याओं के निदान करने को कहा। जनता दरबार में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के थे। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान आदि थे।