समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

खान सर अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट की शरण में, गिरफ्तारी से बचने का आखिरी दांव

IMG 20260212 WA0118

खान सर हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट के केस में अरेस्ट तो नहीं हुए लेकि इधर खान सर के वकीलों की तरफ से पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को दायर कर दी गई। शनिवार को ही फैजल खान उर्फ खान सर के वकीलों ने कहा था कि वो जल्द ही कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। खान सर की याचिका पर अब मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और आगे का फैसला अदालत तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होगा। जाहिर है गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर अब कोर्ट की शरण में हैं और यह अग्रिम जमानत यायिका अरेस्ट होने से बचने के लिए उनका अंतिम दांव भी माना जा रहा है।

खान सर पर एक वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया था। यह वायरल वीडियो 2 जून का बताया गया था। इस वायरल वीडियो में दो गार्ड खान सर के कोचिंग सेंटर में फायरिंग करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पटना पुलिस खान सर के खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर पहुंची थी। पुलिस ने पहले दोनों गार्डों को हिरासत में लिया था और फिर कदमकुआं थाने की पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बाद में यह पता चला था कि दोनों ही गार्डों ने पुलिस की पूछताछ में फायरिंग की बात कबूल की थी। इतना ही नहीं इन दोनों गार्डों ने यह भी कबूल किया था कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी। इसके बाद खान सर पर हत्या का प्रयास और आर्म्स ऐक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर ने पुलिस की जांच में सहयोग करने की बात कही थी। लेकिन केस दर्ज होने के कुछ समय बाद खान सर खुद लापता हो गए। अब तक पुलिस खान सर को नहीं तलाश पाई है।

IMG 20240904 WA0139

खान सर की गिरफ्तारी की मांग और ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में पटना में छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। खान सर को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस पर भी काफी दबाव रहा है। खान सर की तलाश में पुलिस उनके कोचिंग सेंटर पर भी गई थी लेकिन खान सर वहां नहीं मिले थे। यह भी खबर आ रही थी कि खान सर कोर्ट में सरेंडर भी कर सकते हैं लेकिन खान सर ने ऐसा नहीं किया।

IMG 20250821 WA0010

यह पूरा मामला 2 जून की रात खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हुए हमले और तोड़फोड़ से शुरू हुआ था। इस दौरान एक गार्ड की जमकर पिटाई भी की गई थी। हमले की रात मीडिया के सामने खान सर ने कहा था कि उन्होंने 8-10 फायरिंग की आवाज खुद सुनी थी। खान सर ने अपने कोचिंग सेंटर के पास ही स्थित एक अन्य कोचिंक सेंटर ज्ञान बिंदु जी.एस.एकेडमी पर इस हमले का आरोप लगाया था और कहा था कि छात्रों से कम फीस वसूलने की वजह से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। हालांकि, अगले दिन खान सर फायरिंग वाली बात से मुकर गए थे। इसके बाद खान कोचिंग सेंटर की तरफ से ज्ञान बिंदु एकेडमी पर केस दर्ज कराए जाने के बााद पुलिस ने ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को जल्द ही अरेस्ट भी कर लिया था।

FB ADD scaled

लेकिन इस पूरे मामले में ट्विस्ट तब आया जब 2 गार्ड के फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और फिर धीरे-धीरे खान सर खुद इस पूरे प्रकरण में उलझते चले गए।

IMG 20260516 WA0116