समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर पहुंची। बेटी को देख माता-पिता की आंखें नम हो गईं। 27 मई 2023 को लापता हुई लड़की की सकुशल वापसी ने परिवार को राहत तो दी है, लेकिन उसके तीन साल तक गायब रहने की कहानी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लड़की के लापता होने के बाद पुलिस ने बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश तक तलाश अभियान चलाया था।

नेपाल सीमा से सटे इलाकों और रेड लाइट एरिया में भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में हाईकोर्ट ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) व अनुसंधानकर्ता (IO) को सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई 2023 को गांव के ही दो लड़कों ने लड़की को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पटना जाने वाली ट्रेन में बैठाया था। इसके बाद वह परिजनों की पहुंच से दूर हो गई।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

बताया जाता है कि पटना जंक्शन पर उसकी मुलाकात कथित तौर पर मानव तस्करी गिरोह से जुड़ी एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उसे खाना दिया और अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। लंबे समय तक बंगाल के इस्लामपुर में रहने के दौरान लड़की की मुलाकात बिहार के एक युवक से हुई, जो वहां फल बेचने का काम करता था। बताया जाता है कि लड़की की परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर युवक ने उसकी मदद की। उसकी सहायता से लड़की कथित तौर पर गिरोह के चंगुल से बाहर निकलने में सफल रही। इसके बाद उसे किशनगंज लाया गया। वहां से पटना होते हुए वह दलसिंहसराय स्थित अपने घर पहुंची।

IMG 20240904 WA0139

इंस्टाग्राम चैट से भाई को दी सूचना :

घर लौटने से पहले लड़की ने इंस्टाग्राम चैट के जरिए अपने चचेरे भाई को पटना से घर आने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान वह भावुक होकर रोने लगी थी। तीन साल से बेटी की राह देख रहे परिवार के लिए उसकी वापसी किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी।

बयान :

तीन साल पहले लड़की के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया गया था, काफ़ी खोजबीन के बाद भी लड़की नहीं मिली थी जो बुधवार को अपने घर पहुची है।थाना लाकर घटना की जानकारी हेतु पूछताछ किया जा रहा है। लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कारवाई की जाएगी।

-विवेक कुमार शर्मा, डीएसपी, दलसिंहसराय 

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150