समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए चयनित हुए हैं। कक्षा दसवीं के छात्र श्वेतांक संचित और अभिनव कुमार ने अपने अभिनव विज्ञान प्रोजेक्ट ‘नेक्सोरा’ के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्रों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में दोनों छात्र वैज्ञानिकों का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भव्य स्वागत किया। दोनों छात्रों ने पहले समस्तीपुर और पटोरी अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित बिहार बाल विज्ञान कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया था। इसके बाद तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

इसके बाद एक से तीन नवंबर तक बेगूसराय के माउंट लिट्रा हाई स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक सोच से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।

इस उपलब्धि पर होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन, निदेशिका नैना रंजन, उपनिदेशक आकर्ष रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन और दलसिंहसराय शाखा के प्राचार्य गंगा नारायण झा ने दोनों छात्रों को बधाई दी। प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सफलता में प्रोजेक्ट मार्गदर्शक पूर्व प्राचार्य एवं विज्ञान शिक्षक डॉ. एसके अहमद तथा वरीय विज्ञान शिक्षक सरोज कुमार के योगदान की भी सराहना की। साथ ही दोनों छात्रों के राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150