शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान राज्य में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की वजह बन सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

23 अक्टूबर को बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ अंडमान द्वीपसमूह के ऊपर बने वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 23 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है. इससे जुड़ा परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका

मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम 24 अक्टूबर को अवदाब और 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है. इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की बहुत अधिक संभावना है.

इसके बाद तूफान आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है. इसके असर से बिहार में पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ने और वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है.

IMG 20240904 WA0139

28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकों वाली हवा चलने की भी आशंका है.

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

FB ADD scaled

पूर्णिया, गया समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के इलाकों में ज्यादा दिख सकता है. सीमांचल और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है. 29 अक्टूबर को गया, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज जिले तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

IMG 20260516 WA0116

आंधी और बिजली गिरने से नुकसान का खतरा

मौसम विभाग ने चेताया है कि बिजली गिरने से लोगों और पशुओं की जान को खतरा हो सकता है. तेज हवा और वज्रपात से खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

खराब मौसम में झुग्गियों, झोपड़ियों और कच्चे मकानों को भी नुकसान हो सकता है. विभाग ने लोगों से मौसम खराब रहने के दौरान सतर्क रहने को कहा है.

20201015 075150

बिजली चमकने पर खुले स्थानों से दूर रहें

वज्रपात के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़, जलाशय और बिजली के खंभों के पास नहीं रहने की सलाह दी गई है. ऐसे समय में पक्के भवन के अंदर शरण लेने को कहा गया है.

बिजली चमकने के दौरान मोबाइल फोन और बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूरी रखने की सलाह दी गई है. खराब मौसम में बाहर निकलने से बचने और स्थानीय प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है.