समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

समस्तीपुर रेलवे अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : रेलवे अस्पताल परिसर में शनिवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर, ग्रामीण रक्तदान संघ एवं महिला कल्याण संगठन के साझा प्रयास से किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।

शिविर का शुभारंभ डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉ. स्मिता महापात्र, एडीआरएम सन्नी सिंहा, सीएमएस सुनील कुमार, सीनियर डीपीओ विवेक कुमार द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने सेकिसी जरूरतमंद की मदद करने से मिलने वाली आत्मिक खुशी तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए परोपकार की भावना बहुत सकारात्मक मानी जाती है। इसलिए लोगों को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

IMG 20240904 WA0139

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने बताया की नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी।

IMG 20250821 WA0010

डॉ. सुनीता कुमारी, चीफ टीटी अंजनी कुमार मुकुल, अमित कुमार मुर्मू, चंदन कुमार शर्मा, पशुपति नाथ झा, कृष्णा कुमार, आनंद कुमार वर्मा, संतोष कुमार, रीना कुमारी, परवीन कुमार, पंकज कुमार, सुजीत चौहान, शाहनवाज अहमद, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार एवं आमजनों और रेलकर्मियों ने अपना रक्तदान किया।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116