समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश के नाक में दम करने वाले सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस, खरमास खत्म होते ही RJD का ऐक्शन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के खिलाफ उनकी पार्टी आरजेडी ने ऐक्शन लिया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने सुधाकर को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया है, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। बता दें कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों कहा था कि खरमास यानी मलमास खत्म होने के बाद सुधाकर के खिलाफ आरजेडी ऐक्शन लेगी।

आरजेडी ने नोटिस में सुधाकर पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि महागठबंधन के मसलों और शीर्ष नेतृत्व पर बोलने के अधिकार सिर्फ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी के पास है।

IMG 20220723 WA0098

आरजेडी के नोटिस में कहा गया है कि सुधाकर सिंह के बयान उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को खत्म करना चाहते हैं। उनके आपत्तिजनक बयानों से आरजेडी का एक बड़ा वर्ग आहत है।

new file page 0001 1

सुधाकर ने नीतीश को कहा था शिखंडी

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और विधायक सुधाकर सिंह लंबे समय से सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। नीतीश कैबिनेट में कृषि मंत्री रहते हुए भी उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद भी वे नहीं रुके। पिछले दिनों उन्होंने सीएम नीतीश की तुलना महाभारत के किरदार शिखंडी से कर दी थी। इसके बाद जेडीयू भड़क गई।

IMG 20230115 WA0020 01

खरमास खत्म होते ही सुधाकर पर ऐक्शन

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा और संजय सिंह ने तेजस्वी यागव से सुधाकर सिंह पर लगाम लगाने के लिए कहा था। तेजस्वी ने भी उनपर कार्रवाई के संकेद दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि आरजेडी खरमास खत्म होने के बाद सुधाकर सिंह पर ऐक्शन लेगी। अब खरमास खत्म हो गया है और पार्टी ने आरजेडी की सहयोगी ने जेडीयू के दबाव के चलते सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 840x760 1

अब आगे क्या?

सुधाकर सिंह को पार्टी ने अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। अगर वे स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

IMG 20211012 WA0017IMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 12.01.2023 scaledPost 193 scaled