समस्तीपुर :- टाटा समूह के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने 22 कैरेट से अधिक की शुद्धता वाले सोने के एक्सचेंज पर शून्य प्रतिशत तक की कटौती की पेशकश की है। इस ऑफर पर नियम एवं शर्तें लागू होंगी। यह नीति तनिष्क समस्तीपुर के स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा लगन को देखते हुए हीरों के गहनों की कीमत एवं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
तनिष्क स्टोर के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि तनिष्क में अत्याधुनिक कैरेटमीटर में सोने की शुद्धता की जांच की जाती है। उसी कीमत पर सोना खरीदा जाता है, जिस पर बिक्री होती है। एक्सचेंज किए गए गहनों को ग्राहकों के सामने ही पिघलाया जाता है। शोरूम में पुराने आभूषणों को न तो बेचा जाता है और न ही डिस्पले किया जाता है। सोने की कीमत पर रत्न नहीं बेचे जाते। इसलिए यहां पुराने गहने बेचना फायदेमंद है।
साथ ही स्टोर मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने बताया की 100% गोल्ड एक्सचेंज ऑफर के चलते शोरूम में लोग अपना ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज करने हर रोज आ रहे है और इस स्किम का लाभ ले रहे है, साथ ये भी बताया की 22 कैरेट से नीचे शुद्धता बाले गोल्ड भी एक्सचेंज किये जा रहे। लेकिन 14 कैरेट से निचे शुद्धता बाले गोल्ड तनिष्क में एक्सचेंज नहीं किये जाते है।
अनिरुद्ध कुमार का ये भी कहना है की कि इस योजना में अब ग्राहक अपने पुराने गहनों के बदले नए आभूषण खरीदते वक्त प्रति 10 ग्राम सोने की अदला-बदली पर 3000 रुपये तक का लाभ उठा पाएंगे। कंपनी जिस कीमत पर सोने की बिक्री करेगी, उसी कीमत पर वह पुराने सोने की खरीद भी करेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…