नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगी. मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी. कल लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को विशेष सीबीआई अदालत में पेश होना है. इस केस के सभी आरोपियों की पेशी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होनी है. तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में ही हैं. आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी. दिल्ली में कल वे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी.
15 मार्च को है कोर्ट में सभी आरोपितों की पेशी
दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया था. 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने को कहा था.
सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री करायी गयी.
पिछले दिनों ईडी ने की थी छापेमारी
इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी. राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा. पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया था.
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…