Advertisement

हीरो ग्लैमर X 125 की समस्तीपुर में लॉन्चिंग, जिले की पहली दो बाइकों की डिलीवरी ‘शिवा हीरो’ से हुई

समस्तीपुर : हीरो मोटोकॉर्प की नई Hero Glamour X 125 बाइक के लॉन्चिंग के बाद जिले में इसकी पहली डिलीवरी रविवार को की गई। शहर के मोहनपुर रोड स्थित शिवा हीरो शोरूम से दो ग्राहकों को यह नई बाइक सौंपी गई। खानपुर (Khanpur) के अनिकेत कुमार और कल्याणपुर (Kalyanpur) के कुंदन को ‘शिवा हीरो’ के आशीष चांदना (Ashish Chandna) ने बाइक की चाबी सौंपी। इस दौरान नारियल फोड़कर और गाड़ी के पूजा के बाद केक काटकर बाइक की डिलीवरी की गयी।

‘शिवा हीरो’ के प्रोपराइटर सतीश चांदना ने बताया कि नई Glamour X 125 आधुनिक तकनीक, आकर्षक लुक और बेहतर माइलेज के साथ बाजार में उतारी गई है। ग्राहकों को बाइक की पहली डिलीवरी मिलने पर शोरूम परिसर में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्राहकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। नई हीरो ग्लैमर X 125 युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जो स्टाइल और पावर दोनों का संतुलन प्रस्तुत करती है।

सबसे बड़ा हाइलाइट :

इस बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट क्रूज कंट्रोल (Cruise Control) फीचर मिलता है। ये फीचर अब तक सिर्फ KTM 390 Duke, TVS Apache RTR 310 जैसी प्रीमियम बाइक्स में मिलता था।इसमें राइड-बाय-वायर (Ride-by-Wire) थ्रॉटल और 3 राइड मोड्स (Eco, Road, Power) मिलते हैं। इसमें राइडिंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस बदल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स :

नई ग्लेमर X 125 को गजब की टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसमें कलर TFT डिस्प्ले (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी + टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन), USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, फुल-LED लाइटिंग और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस :

इसमें 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,250rpm पर 11.4bhp की पावर और 6,500rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलता है। अब इसकी परफॉर्मेंस हीरो एक्स्ट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R) के बराबर हो गई है।

वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

इस बाइक के साथ दो वैरिएंट मिलते हैं। इसमें पहला ड्रम (Drum) वैरिएंट है, जिसमें मैट मैग्नेटिक सिल्वर (Matt Magnetic Silver) और कैंडी ब्लेजिंग रेड (Candy Blazing Red) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा दूसरा डिस्क वैरिएंट (Disc) है, जिसके साथ मेटालिक नेक्सस ब्लू (Metallic Nexus Blue), ब्लैक टील ब्लू (Black Teal Blue), ब्लैक पियर्ल रेड (Black Pearl Red) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…

2 घंटे ago

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…

2 घंटे ago

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

4 घंटे ago

शहर से सटे धुरलख में डिपो के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला व्यवसायी का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जतायी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…

7 घंटे ago

बिहार के दो बाहुबली नेता जायेंगे जेल? अनंत-आनंद को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर ऑर्डर, मर्डर केस में दोनों हुए थे रिहा

जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…

9 घंटे ago