Samastipur

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के 7 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से पीड़ित परिवार थाने का चक्कर लगा रहा है। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी के जनता दरबार में मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी घर के पीछे खुले में शौच करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के समर कुमार दास और अमर कुमार दास ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत करने लगे।

किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग घर के पीछे पहुंचे। इसी बीच किशोरी हल्ला करते हुए घर की ओर भागकर आई और दोनों युवकों के नाम बताए। परिजनों के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद वे किशोरी को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिवार प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय उन्हें टाल दिया और धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय थाने की पुलिस से निराश होने के बाद परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित के पिता ने कहा कि यदि अब भी न्याय नहीं मिला तो परिवार धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago