Advertisement

बिहार से निकला XBIHAR – एक ऐसा कपड़ों का ब्रांड, जो फैशन इंडस्ट्री में रच रहा नया इतिहास

बिहार एक ऐसा नाम जो इतिहास, संस्कृति और संघर्ष की मिट्टी से बना है।यलेकिन वर्षों से इस भूमि को ग़लत धारणाओं और रूढ़ियों में बाँध दिया गया। इन्हीं सोचों को बदलने और बिहार की असली पहचान को सामने लाने के उद्देश्य से XBIHAR की शुरुआत हुई। यह एक ऐसा कपड़ों का ब्रांड है जो सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि गर्व की भावना है।

XBIHAR की स्थापना 9 सितम्बर 2025 को एक स्पष्ट दृष्टिकोण (Vision) के साथ की गई। हमारा उद्देश्य था कि बिहार की संस्कृति, मेहनत और विरासत को आधुनिक फैशन के ज़रिए दुनिया तक पहुँचाया जाए। यह ब्रांड उन युवाओं की सोच का प्रतीक है जो मानते हैं कि “बिहार सिर्फ़ इतिहास नहीं, भविष्य की पहचान भी है।”

हमारा उद्देश्य पहचान को सम्मान देना है। सालों से बिहार को लेकर फैली गलत धारणाओं को बदलना और “बिहारी” शब्द को गर्व का पर्याय बनाना ही XBIHAR का मुख्य मकसद है। हर डिज़ाइन, हर परिधान इस विचार को आगे बढ़ाता है कि फैशन केवल पहनावे का नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पहचान से जुड़ने का माध्यम होना चाहिए।

प्रतीक चिन्ह (Logo) – एक अर्थ, कई भावनाएँ :

XBIHAR का प्रतीक चिन्ह (लोगो) ब्रांड की आत्मा को दर्शाता है। इसमें बना धनुष और बाण सम्राट अशोक की शक्ति, साहस और विचारधारा का प्रतीक है। जो बताता है कि बिहार सदियों से वीरता और ज्ञान की भूमि रहा है। लोगो में मौजूद ‘X’ उन लाखों बिहारी आत्माओं को समर्पित है जो अपने सपनों की तलाश में दूर गए, पर दिल से अपनी मिट्टी से हमेशा जुड़े रहे। यह “X” जुड़ाव, एकता और गर्व का प्रतीक है, “जहाँ भी जाओ, बिहार तुम्हारे भीतर है।”

हमारी सोच – परंपरा और आधुनिकता का संगम

XBIHAR का हर डिज़ाइन बिहार की आत्मा, कला और संस्कृति से प्रेरित है। ब्रांड पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक स्टाइल का मेल प्रस्तुत करता है। यह केवल ट्रेंड नहीं बनाता, बल्कि अर्थपूर्ण फैशन रचता है जो भावनाओं और पहचान से जुड़ा होता है।

हमारा वादा – Crafted in Pride 

हर उत्पाद “Crafted in Pride” है। अर्थात गर्व, मेहनत और भावना से निर्मित। हम मानते हैं कि फैशन सिर्फ़ दिखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने और गर्व से जीने के लिए होता है।XBIHAR का सपना है कि बिहार का नाम फैशन की दुनिया में गर्व और सम्मान के साथ लिया जाए।

XBIHAR सिर्फ़ एक कपड़ों का ब्रांड नहीं, बल्कि बिहार की असली पहचान और आत्म-सम्मान का प्रतीक है। यह उन सभी के लिए है जो अपनी मिट्टी से प्रेम करते हैं और चाहते हैं कि दुनिया बिहार को उसी गर्व से देखे,जिस गर्व से हम इसका नाम लेते हैं — XBIHAR

📅 स्थापना वर्ष: 2025

📲 Instagram: @xbihar.in

✨ XBIHAR – Crafted in Pride. बिहार की आत्मा से प्रेरित, गर्व से निर्मित

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

45 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

54 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

1 घंटा ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago