समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसका उपनाम ही रावण है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वीरेंद्र राय उर्फ रमण उर्फ रावण के रूप में हुई है। बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी कई जिलों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीरेंद्र राय समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए वह अपने सहयोगियों के संपर्क में था और हथियार व कारतूस की व्यवस्था करने में लगा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र राय के खिलाफ बिहार के पांच जिलों के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उससे जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। साथ ही उसके सहयोगियों, हथियारों की उपलब्धता और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। इसी आधार पर संभावित सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।एसटीएफ और जिला पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को संभावित आपराधिक वारदात रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…