समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बिना नंबर की बाइक और हथियार बरामद किया है। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया है, जिसमें लोडेड देसी कट्टा, लैपटॉप चार्जर और एक क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला है। बताया गया है कि पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान आरएनआर कॉलेज की ओर जा रही एक संदिग्ध बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो वे वाहन छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने बाइक और बैग की तलाशी ली, जिसमें हथियार समेत अन्य सामान मिले। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…