National

बेहद शर्मनाक… नशे में धुत TTE ने महिला के सिर पर किया पेशाब, यात्रियों ने पकड़कर पीटा, भेजा गया जेल

इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। एक ट्रेन में ट्रेवल टिकट एग्जामिनर (टीटीई) ने एक यात्री महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। इस दौरान टीटीई ने नशे में धुत था। इस हरकत के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह मामला रविवार (12 मार्च, 2023) को अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317) का है। इस ट्रेन में एक महिला अपने पति और उप स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार के साथ सफर कर रही थी। ये दोनों अमृतसर से कोलकाता जा रहे थे। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। ट्रेन लखनऊ से करीब दो घंटे की दूरी पर थी, और देर रात का समय था। इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो, अन्य यात्री भी वहां पहुंच गए। आरोपी टीटीई की पहचान बिहार के मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद टीटीई को चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सौंप दिया गया और इसके बाद उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। ड्यूटी के बाद उसे सहारनपुर जंक्शन पर उतरना था।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने टीटीई को रेलवे के उप स्टेशन अधीक्षक की पत्नी पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 352, 354 ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, “दोनों एसी 2 टियर के कोच नंबर ए1 में बर्थ संख्या 31 और 32 पर यात्रा कर रहे थे। लगभग 12:30 बजे बर्थ संख्या 41 पर खड़े टीटीई मेरी पत्नी के पास आए और उनके सिर पर पेशाब कर दिया।”

पहले फ्लाइट में हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले एयर इंडिया की अमेरिका से नई दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में नशे में धुत एक आदमी द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना सामने आई थी। तब बताया गया था कि यह मामला पिछले साल 26 नवंबर का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना विमान के बिजनेस क्लास में हुई थी। आरोपी यात्री की उम्र 70 साल के आसपास बताई गई थी। पीड़ित महिला यात्री ने इस घटना के बारे में कैबिन क्रू को तुरंत जानकारी दी लेकिन उन्होंने यात्री को नहीं रोका और वो फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करने के बाद आराम से चला गया। इस घटना के बाद आरोपी यात्री पर एयरलाइन ने अपनी फ्लाइट में यात्रा करने के लिए 30 दिन का प्रतिबंध लगाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

7 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

12 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

13 घंटे ago