समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अमित शाह जिस राज्य का दौरा करते हैं, वहां हिंसा होती है; बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास का आरोप

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार को राजधानी पटना पहुंचे भक्तचरण दास ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिस राज्य के दौरे पर जाते हैं, वहां हिंसा शुरू हो जाती है। बता दें कि शनिवार को अमित शाह दो दिन के बिहार दौरे पर आए हुए थे।

भक्तचरण दास ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा की घटना का कोई प्रभाव सूबे के किसी चुनाव पर नहीं पड़ेगा। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री किस मकसद से दौरा कर रहे हैं, जनता को पता है।

IMG 20221030 WA0023

गौरतलब है कि रामनवमी के बाद सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा हुई थी। बीजेपी ने इसी कारण से अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया था। वहीं नवादा में आयोजित एक रैली में अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा था कि यदि 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो दंगा करने वालों को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।

new file page 0001 120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA0007IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230314 WA0036 01IMG 20230301 WA0084 01Post 193 scaled