Sports

पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 20.5 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद में हुए शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑक्शन के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने 20 रुपये का आंकड़ा पार किया है। आईपीएल ऑक्शन 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की अगर लिस्ट देखें तो इसमें पैट कमिंस से पहले टॉप पर सैम करन थे, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा 2023 में ही मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। पैट कमिंस की बात करें तो साल 2023 उनके लिए किसी ड्रीम ईयर से कम नहीं रहा है। बतौर कप्तान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जिताया, फिर वर्ल्ड कप 2023 का खिताब भी दिलाया और अब वह आईपीएल इतिहास के भी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

पैट कमिंस आईपीएल ऑक्शन 2024 में 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ उतरे थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी मैदान में कूद पड़ा। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) भी पैट कमिंस को खरीदने की होड़ में शामिल हो गया। आरसीबी लग रहा था कि यह जंग जीत जाएगा, लेकिन तभी बिडिंग वॉर में सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री हो गई। इसके बाद आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस को खरीदने की होड़ मची रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा और हर कोई बस देखता ही रह गया।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को पांच करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरेल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago