Bihar

लखीसराय ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने किया सरेंडर, पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस

बिहार के लखीसराय में ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी आशीष चौधरी ने अधिवक्ता के जरिए लखीसराय कोर्ट में सरेंडर किया है. 20 नवम्बर को छठ पूजा के आखिरी दिन आशीष ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही पुलिस उसे बेसब्री से ढूंढ रही थी. आशीष की गिरफ्तारी को लेकर लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था.

आशीष ने कोर्ट में किया सरेंडर :

आशीष ने मंगलवार की सुबह कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी. बाद में पता चलने पर पुलिस ने कोर्ट से आशीष को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया है.

इस संबध में लखीसराय कबैया थाना प्रभारी ने बताया कि “देर से खबर मिली थी. अशीष चौधरी कोर्ट में सरेंडर किया है. उससे पूछताछ को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया है. पूछताछ के बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी, कि आखिर हत्या का कारण क्या है. वैसे मामले की जांच भी चल रही है.”

छठ पूजा के अंतिम दिन की थी तीन लोगों की हत्या :

बता दें कि लखीसराया के पंजाबी मोहल्ला में 20 नवंबर को छठ पूजा के अंतिम दिन सुबह करीब सात बजे आशीष ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था. इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी. बताया जाता है कि आशीष ने प्रेम-प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में उसकी प्रेमिका और परिवार के अन्य दो लोग मारे गए थे. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

6 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

20 घंटे ago